"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

छत्तीसगढ़ में ईवी चार्जिंग यूनिट लगाने की तैयारी: ModernTech Corp. को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आमंत्रण

KPN24:- छत्तीसगढ़ केमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्रीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस की अग्रणी कंपनी ModernTech Corp. को छत्तीसगढ़ में ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) चार्जिंग मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल राज्य के स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों को नई गति देगी और सतत परिवहन अवसंरचना के निर्माण में सहायक होगी। इसके साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

उन्होंने बताया कि “सीजी बिजनेस ईज़ी” नीति के अंतर्गत सरकार निवेशकों को हर संभव सुविधा उपलब्ध करा रही है। ग्रीन मोबिलिटी और स्वच्छ ऊर्जा से जुड़े निवेश को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे छत्तीसगढ़ को एक नए औद्योगिक और पर्यावरणीय केंद्र के रूप में पहचान मिलेगी।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More