"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बिक्री रोकने हेतु मेडिकल संचालकों की बैठक आयोजित

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप की अध्यक्षता में जिले के मेडिकल संचालकों की बैठक ली गई।

जिले में वर्तमान में 750 से अधिक मेडिकल दुकानें संचालित हैं। बैठक के दौरान एएसपी कश्यप ने सभी मेडिकल संचालकों को नशीली दवाओं की बिक्री संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश:

1. प्रतिबंधित या नशीली दवाइयों की बिक्री केवल पंजीकृत डॉक्टर द्वारा जारी वैध पर्ची पर ही की जाए।

2. सभी पर्चियों एवं बिक्री का रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाए और आवश्यकता पड़ने पर विभाग को प्रस्तुत किया जाए।

3. नाबालिगों या बिना पर्ची के किसी भी ग्राहक को नशीली दवाइयाँ किसी भी परिस्थिति में न बेची जाएं।

4. नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानदार के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी, जिसमें लाइसेंस रद्द करना, एफआईआर दर्ज करना और गिरफ्तारी तक शामिल है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का उद्देश्य समाज में नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाना और युवाओं को इस बुराई से बचाना है।

बैठक में प्रांतीय औषधी विक्रेता संघ छग के नरेश अग्रवाल, अध्यक्ष अविनाश शर्मा, उपाध्यक्ष जितेंद्र केसरवानी, कोसा अध्यक्ष दीपक गोयल, पूर्व अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती कविता ठाकुर, जिले के ड्रग इंस्पेक्टर भुनेश्वर मोहले सहित बड़ी संख्या में मेडिकल संचालक उपस्थित रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More