"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

राष्ट्रीय एकता शिविर राजस्थान में 14 राज्यों के साथ सक्ती जिले से भी हुई सहभागित

KPN24:- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन राजस्थान के कोटा जिले के अलनिया में किया गया, जिसमें देशभर के 14 राज्यों के प्रतिभागियों के साथ-साथ सक्ती जिले से भी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

इस शिविर में सक्ती जिले से 22 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें लिपिका साहू, खुशी यादव (शा. कन्या शाला सक्ती), आस्था देवांगन (पी.एम. श्री कसेरपारा सक्ती), तन्नु बरेठ (पी.एम. श्री सक्ती), महिमा सिदार, सोनिया सिदार, लिलीमा सिदार, युवराज, लक्की सिदार, पुष्कर (शा. उ. मा. वि. केरीबंधा), कमल किशोर चंद्रा, खिलेश्वर चंद्रा, आयुष चंद्रा, सहज सिंह, खुशी बंजारे, साक्षी खुंटे, शिखा चंद्रा, प्रियल सिंह (पी.एम. श्री जैजैपुर), देवेंद्र साहू (बलौदाबाजार) और भुवन (बलौदाबाजार) शामिल रहे। प्रतिभागियों का नेतृत्व जिला संगठन आयुक्त (गाइड) श्रीमती रंजिता राज एवं विमल शर्मा ने किया। सहायक के रूप में शोभा कुमार आनंद, दुर्गेश्वरी सिदार और रीना लहरे ने भी सक्रिय योगदान दिया।

शिविर का संचालन भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव और राज्य सचिव कैलाश सोनी के नेतृत्व में हुआ। वहीं जिला स्तर पर जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी (जिला पदेन कमिश्नर) कुमुदिनी बाघ द्विवेदी के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

राष्ट्रीय एकता शिविर में प्रतिभागियों ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपराओं और “अनेकता में एकता” की भावना को लोकगीत, लोकनृत्य, भारतीय त्यौहार, फूड प्लाजा, राज्य प्रदर्शनी, कैंप फायर और पारंपरिक विवाह समारोह जैसे विभिन्न आयोजनों के माध्यम से प्रस्तुत किया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ ने राज्य प्रदर्शनी एवं फूड प्लाजा प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल कर जिले और राज्य का गौरव बढ़ाया।

इस उपलब्धि पर राज्य मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय की ओर से जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी बाघ द्विवेदी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार पटेल ने संपूर्ण टीम को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More