
KPN24:- छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट ओपन स्कूल परीक्षा का सोमवार को बम्हनीडीह में निरीक्षण किया गया। तहसीलदार बम्हनीडीह अविनाश चौहान एवं बीईओ रत्ना थवाईत की उड़नदस्ता टीम ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय परीक्षा केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया।
हायर सेकेंडरी में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित थी। निरीक्षण के दौरान टीम ने चार कमरों में परीक्षा दे रहे कुल 189 छात्र-छात्राओं की स्थिति देखी। परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित होती पाई गई। इस दौरान नकल का कोई भी मामला सामने नहीं आया।
बीईओ रत्ना थवाईत ने केंद्राध्यक्ष को बोर्ड के नियमों के अनुरूप परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने और विद्यार्थियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण टीम में तहसीलदार अविनाश चौहान, बीईओ रत्ना थवाईत, धन्यकुमार पांडेय, ममता जायसवाल एवं राजेश बरेठ शामिल रहे।










