
Kpn24:- जांजगीर-चांपा जिले के थाना नवागढ़ क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट की घटना पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों का नवागढ़ में जुलूस भी निकाला।
मामला इस प्रकार है कि प्रार्थी ने थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 02 सितंबर 2025 को वह अपने दुकान में बैठा था। तभी आरोपी दीपक तिवारी दुकान में आया और प्रार्थी से उसके बेटे के बारे में पूछा। प्रार्थी द्वारा बताया गया कि उसका बेटा बाजार गया है। इस पर दीपक तिवारी ने कहा कि “तुम और तुम्हारे बेटे ने हमें पहले जेल भिजवाया था, लेकिन अब न्यायालय हमारे हाथ में है, इसलिए आज तुझे जान से मार देंगे।” इसके बाद दीपक तिवारी और उसके साथी कमलेश तिवारी ने प्रार्थी को हाथ-मुक्के और लात से मारपीट करते हुए दुकान से खींचकर बाहर निकाला और पिटाई की।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 364/25 धारा-294, 323, 506, 452, 34 भादंवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया
दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, सहायक उप निरीक्षक संतोष केरकेट्टा, आरक्षक राजू कश्यप, हेमंत साहू, अंजनी कश्यप एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।










