"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

खरगोन सिटी प्रेस क्लब चुनाव : राजकुमार सोनी बने अध्यक्ष

KPN24:- खरगोन सिटी प्रेस क्लब के लिए गुरुवार को राधा कुंज परिसर में हुए चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सोनी अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किए गए। कुल 127 पत्रकारों में से 120 ने मतदान किया। इसमें राजकुमार सोनी को 81 मत, शशिकांत शर्मा को 35 मत, जबकि वाहिद खान को 3 मत प्राप्त हुए।

चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की जिम्मेदारी वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष पुरोहित को मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में सौंपी गई थी। वहीं उमेश रेवलिया, तरुण सोनी और ओम रामनेकर ने सहायक निर्वाचन अधिकारी की भूमिका निभाई। मतदान दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक चला।

परिणाम घोषित होने के बाद तीनों उम्मीदवारों ने गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दी। इसके बाद ढोल-ताशों और डीजे की धुन पर पत्रकार साथियों ने खुशी मनाई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

विजयी जुलूस राधा कुंज परिसर से निकलकर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरा। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर काफिले का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मनीष विद्यार्थी, प्रदीप कुमार गांगले, दीपक डंडीर, अजय तिवारी, इसाक पठान, अजीजुद्दीन शेख सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More