
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के थाना बलौदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को डरा-धमकाकर अनाचार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पोंच निवासी आरोपी सुरेश सोनवानी (उम्र 33 वर्ष) ने पीड़िता को धमकाकर जबरन अनाचार किया। इस संबंध में पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 358/25 धारा 64, 69, 351(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, सउनि प्रतिभा राठौर, आरक्षक श्याम राठौर और प्रहलाद निर्मलकर का विशेष योगदान रहा।
बलौदा पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से क्षेत्र में क़ानून व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास और अपराधियों में भय देखा जा रहा है।










