"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

प्रतिभाओं को मंच देने से कला, धर्म और संस्कृति से होता है जुड़ाव : इंजी. नीतिन मालवीय

मनीष विद्यार्थी, खरगोन।
KPN24:- खरगोन शहर के ज्योति नगर में शुक्रवार रात गणेशोत्सव के अवसर पर भव्य नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 10 दिवसीय उत्सव के अंतर्गत हुए इस कार्यक्रम में बालक-बालिकाओं ने अपनी अद्भुत नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रतियोगिता समापन पर इंजी. नीतिन मालवीय ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देना और गणेशोत्सव की भावना को प्रबल बनाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच बच्चों को न केवल कला प्रदर्शित करने का अवसर देते हैं बल्कि उन्हें धर्म और संस्कृति से भी जोड़ते हैं।

समिति के दिलीप सोनी ने बताया कि प्रतियोगिता 16 वर्ष तक के बच्चों के लिए रखी गई थी। प्रतियोगिता से पहले साउथ इंडियन संस्कृति पर आधारित ड्रेस कोड में महाआरती की गई। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि गणपति बप्पा की आरती के साथ ही भारत माता की सामूहिक आरती कर राष्ट्रभावना का भी संदेश दिया गया। इस दौरान “भारत माता की जय” और “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।

विजेता प्रतिभागी
महाआरती के बाद शुरू हुई प्रतियोगिता में बच्चों ने फिल्मी भक्ति गीतों, देशभक्ति गीतों और पेरोडी पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। दर्शकों ने तालियां बजाकर बाल कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में –

प्रथम पुरस्कार – बेला जोशी

द्वितीय पुरस्कार – लावण्या शर्मा

तृतीय पुरस्कार – श्रीनिका सोनी

सांत्वना पुरस्कार – छावा एक्ट के काव्य परमार्थी, पार्थ आचार्य, अनमोल राठौर एवं मिश्री मालवीय को प्राप्त हुआ।

समिति के पुष्पेंद्र राठौर, सचिन मालवीय, अनिता मालवीय, मोना आचार्य और रानू पाल ने बताया कि बच्चों की प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More