"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

दिग्विजय सिंह ने किया उमंग सिंगार के बयान का समर्थन, बोले- आदिवासी प्रकृति पूजक हैं, हिंदू नहीं

मनीष विद्यार्थी, खरगोन

KPN24:- खरगोन शनिवार शाम पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपने परिजनों संग जिले में आयोजित एक निजी शोक सभा में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा में दो बड़े मुद्दों पर बयान दिए। पहला – जिले में ऑर्गेनिक कपास के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर घोटाला है, जिसका पर्दाफाश होना चाहिए। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

दूसरा – विधायक उमंग सिंगार के हालिया विवादित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए दिग्विजय सिंह ने उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा, “आदिवासी असल में प्रकृति पूजक हैं, हिंदू नहीं। सबसे पहले इस धरती पर आदिवासी बसे, बाकी लोग सेंट्रल एशिया से आए। इसलिए आदिवासियों को हिंदू कहना उचित नहीं है।”

गौरतलब है कि बीते दिनों सड़क हादसे में सेवादल नेता पुष्कर राज सिंह चौहान का निधन हो गया था। उनके निवास पर आयोजित शोक सभा में शामिल होने के बाद दिग्विजय सिंह शाम करीब 5 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने दो टूक कहा कि ऑर्गेनिक कपास घोटाले की सच्चाई सामने आनी चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

दूसरी ओर, आदिवासी-हिंदू पहचान को लेकर दिए गए उनके बयान ने एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। अब देखना होगा कि भाजपा और अन्य संगठन इस मुद्दे पर किस तरह प्रतिक्रिया देते हैं।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More