"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को रायगढ़ से दबोचा

KPN24:- जांजगीर-चांपा के जिले की चांपा पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में बीते एक वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी जगदीश कर्ष उर्फ कोली (25 वर्ष), निवासी तिलक नगर चांपा को पुलिस ने रायगढ़ से घेराबंदी कर पकड़ा।

मामला क्या है?

7 जुलाई 2025 को फरियादी गणेश कर्ष ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका भाई कार्तिक राम कर्ष, जो PIL कंपनी में कार्यरत है, काम से लौटने के बाद जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा देखने गया था। इसी दौरान मोहल्ले के ही आरोपी जगदीश कर्ष उर्फ कोली ने उसे जबरन शराब पीने चलने के लिए दबाव डाला। मना करने पर आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए पेट में धारदार चाकू से हमला कर दिया। घटना में कार्तिक राम गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसका इलाज अस्पताल में कराया गया।

घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार जुटी हुई थी।

पुलिस की योजना और गिरफ्तारी

मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी रायगढ़ में अपने दोस्त से मिलने आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और SDOP चांपा यदुमणी सिदार के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में टीम रवाना की गई।

पुलिस टीम ने रायगढ़ में घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपी प्रथम तल से कूदकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने वारदात स्वीकार की और उसके कब्जे से एक धारदार चाकू भी बरामद किया गया।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए पूरी टीम की सराहना की।

विशेष योगदान

इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चाम्पा, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, बाबूलाल दिवाकर, आरक्षक वीरेश सिंह और खेमचरण राठौर का विशेष योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More