
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के थाना जांजगीर क्षेत्र अंतर्गत एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुद आत्महत्या का प्रयास किया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार-भाटापारा निवासी जगदीश देवांगन, जो शारदा मंगलम के पीछे रह रहा था, ने आज दोपहर लगभग 1:40 बजे किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद के दौरान धारदार चाकू से हमला कर दिया। सूचना मिलने पर जांजगीर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

पुलिस ने जब घर का दरवाजा तोड़ा तो अंदर पति-पत्नी बेहोशी की हालत में मिले। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल जांजगीर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई। वहीं आरोपी पति ने वारदात के बाद खुद अपने नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया है। उसका उपचार जारी है।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सभी तथ्यों की जांच में जुट गई है। मामला अत्यंत गंभीर होने के कारण विस्तृत विवेचना की जा रही है।










