
KPN24:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को चंद्रग्रहण से पूर्व मुख्यमंत्री निवास में गौमाता को रोटी और गुड़ खिलाकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गौ-सेवा भारतीय संस्कृति और आस्था का अभिन्न अंग है। इससे न केवल आत्मिक संतोष प्राप्त होता है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी मिलती है। मुख्यमंत्री ने बताया कि जब भी उन्हें अवसर मिलता है, वे गौ-सेवा अवश्य करते हैं।
श्री साय ने प्रदेश की जनता के लिए शांति, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना करते हुए कहा कि गौमाता की सेवा से समाज में सद्भाव और सकारात्मकता का संचार होता है।
Author: Kpn 24
Views: 6










