"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जिले के समस्त संकुल समन्वयकों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में समग्र शिक्षा अंतर्गत उत्कृष्ट जांजगीर योजना एवं अन्य विभागीय योजनाओं की समीक्षा हेतु जिले के सभी संकुल समन्वयकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक सेजेस जांजगीर क्रमांक-1 में दो पालियों में सम्पन्न हुई।

जिला मिशन समन्वयक राजकुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में शालाओं में मध्यान्ह भोजन योजना, अपार आईडी निर्माण, यू-डाइस प्रविष्टि, शाला अनुदान राशि, एनएमएमएसई छात्रवृत्ति, नवोदय विद्यालय भर्ती परीक्षा की तैयारी, पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश वितरण, एक पेड़ मां के नाम अभियान, मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान, छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय, शाला अधोसंरचना निर्माण कार्य, निरीक्षण आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि सभी शासकीय विद्यालयों, छात्रावासों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। शाला प्रमुख और रसोईये स्वयं भोजन चखकर परीक्षण करेंगे तथा टेस्टिंग रजिस्टर में प्रतिदिन हस्ताक्षर कर प्रमाणित करेंगे। किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर संबंधित संस्था प्रमुख व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे और गंभीर घटना होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही रसोई एवं भंडारण की स्वच्छता, निरीक्षण व जवाबदेही, सुरक्षा व्यवस्था, प्रशिक्षण, जागरूकता, चिकित्सा तैयारी, समुदाय एवं अभिभावक सहभागिता तथा नियमित ऑडिट पर जोर दिया गया।

बैठक में एपीसी हरीराम जायसवाल, दिनेश सोनवान, श्रीमती हेमलता शर्मा, श्रीमती अंजना सिंह, प्रोग्रामर रज्जन मिश्रा, आशुतोष चौबे, लोकनाथ श्रीवास (ग्रेड-2), समस्त बीआरसी एवं जिले के सभी संकुल समन्वयक उपस्थित थे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More