
KPN24 :- छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग मंत्रालय, अटल नगर, नवा रायपुर के निर्देशानुसार सचिव सह आबकारी आयुक्त श्रीमती आर. शंगिता के मार्गदर्शन में सेवा सुविधा मोबाइल ऐप की शुरुआत की गई है।
प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी, जांजगीर-चांपा ने जानकारी दी कि यह मोबाइल ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। जिले में संचालित मदिरा दुकानों में कार्यरत मुख्य विक्रयकर्ता, विक्रयकर्ता, एमपीडब्ल्यू एवं सुरक्षा गार्ड अब अपने वेतन संबंधी जानकारी सीधे इस ऐप से प्राप्त कर सकेंगे।
इसके साथ ही यदि वेतन अथवा अन्य किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो संबंधित कर्मचारी इस ऐप के माध्यम से तुरंत शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।
आबकारी विभाग का कहना है कि इस पहल से पारदर्शिता और सुविधा दोनों सुनिश्चित होंगी तथा कर्मचारियों को वेतन से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान मिल सकेगा।










