
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के थाना सारागांव पुलिस ने अवैध रूप से लोहा स्क्रैप पाइप परिवहन करते हुए एक माजदा वाहन को जब्त किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई सूचना के आधार पर की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 सितम्बर 2025 को सारागांव पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम कोनियापाठ में माजदा वाहन क्रमांक CG 11 BG 7529 में लोहे का स्क्रैप पाइप सीमेंट युक्त सामग्री के साथ लोड है। वाहन जमीन गीली होने के कारण सड़क पर धँस गया था, जिसे ट्रैक्टर, जेसीबी और हाइड्रा की मदद से निकाला जा रहा था।
वाहन चालक सुरज साहू (25 वर्ष), निवासी डुमरपारा, थाना बाराद्वार, जिला शक्ति से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वाहन को माल मालिक लखन लाल डडसेना ने किराए पर लिया था। उसके द्वारा पाइप लोड कराकर ले जाया जा रहा था।
जाँच के दौरान न तो कोई कागजात प्रस्तुत किए गए और न ही बिल/काटा पर्ची का सही मिलान हो सका। बरामद लोहा स्क्रैप का वजन 14,490 किलोग्राम और कीमत ₹1,10,890.50 आँकी गई। यह माल गुजरात से लाकर कोनियापाठ में उतारा गया था, जिसे आगे बाराद्वार की ओर ले जाया जा रहा था। कागजात की अनुपस्थिति एवं चोरी या अन्य अपराध से जुड़ा होने के संदेह के चलते पुलिस ने इसे धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रखा है।
माल मालिक लखन लाल डडसेना, पिता माधव लाल डडसेना, निवासी बम्हनीडीह, हाल निवासी कोनियापाठ को नोटिस जारी किया गया है। वर्तमान में कागजात की जाँच और सत्यापन की प्रक्रिया जारी है तथा संबंधित विभागों को पत्राचार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक सुभाष चौबे, सउनि के.के. कोसले, प्रआर अर्जुन जांगड़े, आर शंकर जय, किशन खुटे और गोरवधन टाइगर की विशेष भूमिका रही।










