
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले की चौकी नैला पुलिस ने बोड़सरा स्थित शराब दुकान से चोरी हुए लॉकर को बरामद कर लिया है। इस लॉकर में रखी लगभग 2.40 लाख रुपये की नगदी आरोपी द्वारा निकालकर नहर में फेंक दी गई थी।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 जुलाई 2025 को अज्ञात आरोपियों ने शराब दुकान का ताला तोड़कर दीवार उखाड़ दी थी। इसके बाद दुकान में रखा लॉकर तोड़कर उसमें से ₹2,42,190/- नगद रकम चोरी कर लिया गया था और लॉकर को बड़ी नहर में फेंक दिया गया था। इस मामले में चौकी नैला में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
जांच के दौरान दिनांक 13 सितम्बर को सायबर टीम एवं नैला पुलिस ने पूर्व में उठाईगिरी के मामले में पूछताछ की। इसी दौरान आरोपियों मुकेश सूर्यवंशी निवासी नैला वार्ड नं. 02 तथा नितेश पंडित उर्फ विक्की निवासी अमोरा थाना मुलमुला ने बोड़सरा शराब दुकान से लॉकर चोरी करने का अपराध कबूल किया।
पुलिस ने न्यायालय से रिमांड पर लेकर आरोपी मुकेश सूर्यवंशी की निशानदेही पर नैला सिवनी स्थित बड़ी नहर से चोरी गया लॉकर बरामद किया और कब्जे में लिया। आरोपियों के खिलाफ धारा 331(4), 305(A), 3(5), BNS के तहत कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक विनोद जाटवर चौकी प्रभारी नैला, प्र.आर. रूद्रनारायण कश्यप, जगदीश प्रसाद अजय, आरक्षक संतोष रात्रे, ओमप्रकाश कर्ष, डिकेश्वर साहू, चंद्रशेखर कंवर सहित पूरी चौकी नैला टीम का सराहनीय योगदान रहा।










