
KPN24:-जांजगीर-चाम्पा जिले में अवैध शराब बिक्री पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रम में थाना नवागढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है जिसमें 09 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
मुखबिर सूचना पर दबिश देकर पुलिस ने रामधनी बंजारे (उम्र 39 वर्ष, निवासी मिस्दा, थाना नवागढ़) को 09 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग 900 रुपये) के साथ पकड़ा। आरोपी के खिलाफ थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 412/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्यवाही की गई। इसके बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक अशोक वैष्णव (थाना प्रभारी नवागढ़), प्रधान आरक्षक प्रेमलाल दिवाकर, आरक्षक हेमंत साहू, राजू कश्यप, देवराज लसार सहित थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
Author: Kpn 24
Post Views: 476










