
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में साइबर अपराध पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मोबाइल सिम जारी कर बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 420 भादवि एवं 66(सी) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम नवधेश साहू, निवासी ग्राम सोनसरी थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा है।
मामले का विवरण
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नवधेश साहू ने अपने व्यक्तिगत दस्तावेजों का उपयोग कर छलपूर्वक अन्य व्यक्तियों के नाम पर कुल 27 मोबाइल सिम सक्रिय किए थे। इनका उपयोग लाभ कमाने और अवैध कार्यों के लिए किया जा रहा था। इस पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 304/25 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से फिंगर प्रिंट मशीन और एक मोबाइल जब्त किया गया, जिनका उपयोग फर्जी सिम कार्ड तैयार करने में किया जाता था। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
टीम का योगदान
इस संयुक्त कार्यवाही में निरीक्षक पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला, निरीक्षक सागर पाठक प्रभारी साइबर सेल, सउनि विवेक सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा, प्रधान आरक्षक विवेक सिंह, आरक्षक श्रीकांत सिंह, सउनि प्रमोद महार, प्र0आर0 बलबीर सिंह एवं थाना स्टाफ मुलमुला का सराहनीय योगदान रहा।










