
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय के शासकीय टीसीएल कॉलेज के प्राचार्य द्वारा थाना जांजगीर में एक गंभीर शिकायत दर्ज कराई गई है। इस मामले में एनएसयूआई कार्यकर्ता जितेंद्र कुमार दिनकर के खिलाफ प्राचार्य के चेंबर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मामले का संक्षिप्त विवरण:
प्राचार्य दूजे राम लहरे निवासी प्रोफेसर कॉलोनी प्रधान चौक भोजपुर चांपा, जो दिनांक 23 सितंबर को दोपहर 3 बजे अपने कार्यालय में कार्य कर रहे थे, ने बताया कि एनएसयूआई कार्यकर्ता जितेंद्र कुमार दिनकर चेंबर के अंदर जबरन घुस आए और कॉलेज की एक छात्रा की ऑनलाइन अंकसूची पर हस्ताक्षर करने को लेकर प्राचार्य पर दबाव डालने लगे। जब प्राचार्य ने इसे नकारा किया और हस्ताक्षर करने से मना किया, तो जितेंद्र ने गाली-गलौज करते हुए चिल्लाना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
प्राचार्य द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने संबंधित अपराध दर्ज कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए त्वरित विवेचना की जा रही है।










