"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

सूनेपन का फायदा उठाकर महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के थाना मुलमुला पुलिस ने महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजकुमार राठौर (52 वर्ष), निवासी नरियरा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 74, 79, 333, 296 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 25 सितम्बर 2025 की शाम आरोपी राजकुमार राठौर पीड़िता के घर के अंदर घुस गया और सूनेपन का फायदा उठाकर छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।

थाना मुलमुला पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल, सउनि प्रमोद महार एवं प्र.आर. बलबीर सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More