
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में दशहरा पर्व के अवसर पर आज पुलिस लाइन जांजगीर में शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कर जिले की सुख-शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की कामना की और सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अति पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कुमार कश्यप, अति पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार, SDOP चांपा यदुमनी सिदार, SDOP अकलतरा प्रदीप सोरी, CSP जांजगीर सुश्री योगिताबाली खापर्डे, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी, निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय (थाना प्रभारी जांजगीर), निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी (थाना प्रभारी शिवरीनारायण), पुलिस कार्यालय से ASI (अ) कृष्णा साहू सहित पुलिस लाइन के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले के सभी थाना एवं चौकियों में थाना प्रभारियों द्वारा शस्त्र पूजन विधि-विधान से संपन्न किया गया।










