"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

बाबा साहब पर अभद्र टिप्पणी करने वाले ग्वालियर के अधिवक्ता के खिलाफ खरगोन में अंबेडकर अनुयायियों का विरोध प्रदर्शन

मनीष विद्यार्थी, खरगोन।
KPN24:- ग्वालियर हाईकोर्ट के अधिवक्ता अनिल मिश्रा द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विरुद्ध अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में गुरुवार को खरगोन जिले में भारी आक्रोश देखने को मिला। जिलेभर के अंबेडकर अनुयायियों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और अधिवक्ता अनिल मिश्रा का पुतला दहन करते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसी जातिगत और अपमानजनक टिप्पणियाँ समाज में वैमनस्य फैलाने का कार्य करती हैं और यह संविधान की मर्यादाओं का उल्लंघन है।

बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी संजय गांगले ने बताया कि अधिवक्ता अनिल मिश्रा ने न केवल बाबा साहब अंबेडकर का अपमान किया, बल्कि उनके अनुयायियों की भावनाओं को भी गहराई से आहत किया है। उन्होंने कहा कि यह विडंबना है कि जिस संविधान ने सभी नागरिकों को समान अधिकार दिए हैं, उसी संविधान के रक्षक अधिवक्ता द्वारा इस प्रकार की टिप्पणी की गई।

प्रदर्शन के दौरान अंबेडकर अनुयायियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो प्रदेशभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

इस अवसर पर मुकेश रोकड़े, संतोष गाढ़े, अजय भालसे, सतीश बड़ोदे, राधेश्याम ट्रेलर, बलराम कनादे, मोहित गांगले सहित अनेक अनुयायी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More