"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

पूरी गंभीरता ओर सक्रियता के साथ काम करें अधिकारी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी- अरुण साव

KPN24:- छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव एक दिवसीय दौरे पर बालोद पहुंचे यहां उन्होंने विभागीय समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारी कर्मचारियों को सख़्त निर्देश देते हुए कहा है कि सभी पूरी गंभीरता व सक्रियता के साथ सरकार की योजनाओं पर अमल करें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बैठक में बालोद जिले के विभिन्न नगरीय निकायों तथा लोक निर्माण एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के स्वीकृत एवं प्रगतिरत् निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि में अच्छी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी नगरीय निकायों में पेयजल की व्यवस्था, 15वें वित्त आयोग के कार्यों, नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई की व्यवस्था, सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति और अटल परिसरों के निर्माण की प्रगति की सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों से बारी-बारी से जानकारी ली। श्री साव ने बालोद नगर पालिका के व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी को बालोद शहर में जिला मुख्यालय के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा शहरवासियों को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान सिटी डेव्हलपमेंट प्लान की भी जानकारी ली। उन्होंने सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को शहरवासियों की अपेक्षाओं के अनुरूप सिटी डेव्हलपमेंट प्लान बनाने के निर्देश दिए।

 

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More