"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

25वीं राज्य स्तरीय बेस-बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बिलासपुर ज़ोन ने किया प्रथम स्थान प्राप्त

KPN24 :- 25वीं राज्य स्तरीय शालेय बेस-बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बिलासपुर ज़ोन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
पी.एम. श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हसौद एवं जी.एस.सी. जैजैपुर के कुल 12 विद्यार्थियों (8 बालिकाएँ एवं 4 बालक) ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था।

प्रतियोगिता में कल्पना भारद्वाज, ख़ुशी बंजारे, निधि लहरे, काजल खांडेकर, अंशु चंद्रा, हरीश कुंभार, लक्ष्मी साहू, अर्पित, कुशल राय एवं निखिल चंद्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

छात्रों की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती श्रीमती कुमुदिनी बाघ द्विवेदी, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी सक्ती अमर सिंह राज, अधिकारी जैजैपुर विजय सिदार, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुश्री मीनाक्षी बेग, एवं विद्यालय के प्राचार्य मनमेल लकड़ा ने विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

इसके साथ ही कोच खगेश कुमार भारद्वाज, मीना महेश तथा शिक्षकगण सोनल दिग्रस्कर, देवेंद्र श्रीवास, सुरेश पटेल और दीक्षा चंद्रा ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More