"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जिलेभर में सड़क सुरक्षा मितानों का सम्मेलन — पुलिस ने बढ़ाया जनजागरूकता अभियान का दायरा

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जिलेभर में सड़क सुरक्षा मितान सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार के नेतृत्व में पुलिस द्वारा थाना एवं चौकी क्षेत्रों के गांवों में जाकर सड़क सुरक्षा मितान बनाए गए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य में जांजगीर-चांपा ऐसा पहला जिला है, जहाँ सर्वाधिक संख्या में सड़क सुरक्षा मितान बनाए गए हैं। इन मितानों के समन्वय एवं सूचना प्रसार के लिए “वत्सफ ग्रुप” भी बनाया गया है।

आज दिनांक 26 अक्टूबर 2025 को जिले के सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा मितानों का सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 1500 लोग शामिल हुए। उपस्थित मितानों और नागरिकों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव, सुरक्षित ड्राइविंग तथा यातायात नियमों के पालन संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई।

जांजगीर पुलिस की आम नागरिकों से अपील :

1️⃣ शराब पीकर वाहन न चलाएं।
2️⃣ तेज गति से वाहन न चलाएं।
3️⃣ हेलमेट पहनकर मोटरसाइकिल चलाएं।
4️⃣ ट्रिपल सवारी न करें।
5️⃣ मालवाहक वाहनों में सवारी न बैठाएं।
6️⃣ रात्रि यात्रा में सतर्क रहें।
7️⃣ नींद या नशे की हालत में वाहन चलाना प्रतिबंधित है।
8️⃣ यातायात नियमों का पालन करें।
9️⃣ नाबालिगों को वाहन न चलाने दें।
🔟 वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More