
KPN24:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के फरसाबहार क्षेत्र के विकास को नई दिशा देते हुए 40 करोड़ 89 लाख 26 हजार रुपए की लागत के 13 महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 4 करोड़ 16 लाख 41 हजार रुपए लागत के 4 कार्यों का लोकार्पण तथा 36 करोड़ 72 लाख 85 हजार रुपए लागत के 9 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि “राज्य सरकार का लक्ष्य हर गांव, हर घर तक विकास की रोशनी पहुँचाना है। जशपुर जिले में शिक्षा, सड़क, आवास और जनसुविधाओं के क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं, जिससे इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।”
लोकार्पित विकास कार्यों में शामिल हैं —
₹1.81 करोड़ की लागत से मस्कामारा से लवाकेरा मेन रोड तक मार्ग (1.70 किमी) निर्माण कार्य।
₹1.29 करोड़ की लागत से अम्बाकछार पहुंच मार्ग (1.00 किमी) निर्माण।
₹10 लाख की लागत से सिंहटोला दीपक घर से मेन रोड तक आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य।
₹95.53 लाख की लागत से मुण्डाडीह पहुंच मार्ग (0.90 किमी) निर्माण कार्य।
भूमिपूजित 9 प्रमुख विकास कार्यों में शामिल हैं —
₹31.38 लाख लागत का फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण।
₹23.96 करोड़ लागत से पमशाला में सरईटोला पहुंच मार्ग (11.50 किमी) निर्माण कार्य।
₹1.72 करोड़ लागत का फरसाबहार विश्रामगृह भवन निर्माण।
₹1.91 करोड़ लागत से प्रो.मै. आदिवासी बालक छात्रावास कोल्हेनझरिया भवन निर्माण।
₹1.91 करोड़ लागत से प्रो.मै. आदिवासी बालक छात्रावास फरसाबहार भवन निर्माण।
₹1.52 करोड़ लागत से प्री.मै. आदिवासी बालक छात्रावास लवाकेरा निर्माण।
₹1.52 करोड़ लागत से प्री.मै. आदिवासी बालक छात्रावास पण्डरीपानी निर्माण।
₹1.91 करोड़ लागत से प्रो.मै. आदिवासी बालक छात्रावास पंडरीपानी निर्माण।
₹1.91 करोड़ लागत से प्री.मै. आदिवासी बालक छात्रावास तपकरा भवन निर्माण।
इस अवसर पर सांसद राधेश्याम राठिया, विधायक श्रीमती गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, पूर्व संसदीय सचिव भरत साय, कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, विजय आदित्य सिंह जूदेव सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि “फरसाबहार क्षेत्र की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए राज्य सरकार संकल्पित है। प्रत्येक विकास कार्य आम जन की जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाएगा।”










