"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

मुख्यमंत्री साय को विधानसभा अध्यक्ष ने नवीन विधानसभा भवन के लोकार्पण समारोह में शामिल होने का दिया आमंत्रण

KPN24 :- छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने मुख्यमंत्री श्री साय को आगामी 1 नवम्बर को आयोजित होने वाले नवीन विधानसभा भवन के लोकार्पण समारोह में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया तथा औपचारिक आमंत्रण पत्र भेंट किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस सौजन्य भेंट के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण की रजत जयंती वर्ष के इस शुभ अवसर पर प्रदेश की जनता को नवीन विधानसभा भवन समर्पित किया जाना अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कर-कमलों से इस भव्य एवं सुसज्जित विधानसभा भवन का लोकार्पण होना प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण होगा। उन्होंने कहा कि यह नवीन भवन छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक परंपराओं, विकास यात्रा और जनभावनाओं का प्रतीक बनेगा, जिसके हम सभी साक्षी बनेंगे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More