"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ने में बलौदा पुलिस को मिली सफलता

KPN24:- जांजगीर-चांपा के थाना बलौदा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई होंडा साइन मोटरसाइकिल (क्रमांक CG-11-BM-8670) बरामद की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी बृन्द्रा सांडे निवासी सरईश्रृगार डोंगरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने दिनांक 27.10.2025 को अपनी मोटरसाइकिल अंग्रेजी शराब दुकान बलौदा के पास खड़ी की थी, जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। मामले में थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 431/25, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।

जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के प्रयास में ग्राहक खोज रहा है। सूचना पर बलौदा पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पोंच मार्ग पर घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम अनिल धनवार (उम्र 20 वर्ष), निवासी ग्राम पोंच, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा बताया।

सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई। आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक राजेश कुमार साह, प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवार, आरक्षक श्याम राठौर, दीपक कश्यप, रामकुमार कंवर, पुनेश्वर आजाद, पदमराज सिंह सहित थाना बलौदा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More