"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

मुख्यमंत्री से अखिल भारतीय रामनामी महासभा के प्रतिनिधियों ने की सौजन्य भेंट, रामनामी मेला में आने का दिया न्यौता 

KPN24:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में अखिल भारतीय रामनामी महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की।

प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को सक्ती जिले के ग्राम नंदेली में आगामी 29 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले रामनामी मेला एवं संत समागम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महासभा के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रामनामी समाज की आध्यात्मिक परंपरा और भक्ति की भावना समाज में समरसता, एकता और सेवा की प्रेरणा देती है। उन्होंने इस आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ भी दीं।

इस अवसर पर अखिल भारतीय रामनामी महासभा की अध्यक्ष श्रीमती सेत बाई रामनामी, महासचिव गुला राम रामनामी सहित समाज के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों की परंपरा, संस्कृति और सामाजिक योगदान का सम्मान करती है तथा ऐसे आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना और भाईचारे का संदेश फैलता है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More