"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस विजन पैरामेडिकल नवागढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

KPN24 :- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विजन पैरामेडिकल नवागढ़ में विविध कार्यक्रमों के साथ उत्सवपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति, परंपरा और संस्कृति का सम्मान करते हुए छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विजन पैरामेडिकल के संचालक दिलीप भारद्वाज एवं प्राचार्य अरविंद टंडन द्वारा दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना से हुई। इस अवसर पर शिक्षकों, शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ महतारी को नमन करते हुए प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली और सर्वांगीण विकास की कामना की।

संचालक श्री भारद्वाज ने अपने उद्बोधन में कहा कि “छत्तीसगढ़ महतारी हमारी अस्मिता, आस्था और गर्व का प्रतीक है। राज्य स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि हमारे परिश्रम, संस्कृति और स्वाभिमान का प्रतीक दिवस है।”

इस अवसर पर संस्थान में राज्य की समृद्ध परंपरा और कला को प्रोत्साहित करने हेतु रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रंग-बिरंगी रचनाओं के माध्यम से उन्होंने छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, धरोहर और प्राकृतिक सौंदर्य को सजीव कर दिया।

कार्यक्रम में प्राचार्य अरविंद टंडन, शिक्षक श्याम बरेठ, अनिल भारद्वाज, शिक्षिकाएँ दुर्गेश्वरी, सीमा, छाया, तथा डी.एम.एल.टी. एवं बी.एम.एल.टी. विभाग के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में छत्तीसगढ़ गान के साथ महतारी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More