"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

राज्योत्सव के अवसर पर जिले में तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम का होगा आयोजन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा होंगे मुख्य अतिथि:- 02 से 04 नवम्बर तक शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर में होंगे विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर जिला मुख्यालय जांजगीर में तीन दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 02 से 04 नवम्बर 2025 तक शासकीय हाई स्कूल मैदान, जांजगीर में संपन्न होगा।

इस अवसर पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े होंगी।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक जांजगीर-चांपा ब्यास कश्यप, विधायक अकलतरा राघवेन्द्र कुमार सिंह, विधायक पामगढ़ श्रीमती शेषराज हरबंश, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े, नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवागढ़ेवाल, तथा नगर पालिका परिषद चांपा अध्यक्ष प्रदीप नामदेव उपस्थित रहेंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष झलक

राज्योत्सव के दौरान प्रत्येक दिन शाम 4 बजे से 6 बजे तक शालेय छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी। इसके पश्चात शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक स्थानीय कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ होंगी।

02 नवम्बर को रात 8 से 10 बजे तक प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोक गायक देवेश शर्मा (जय अम्बे जागरण ग्रुप) मंच प्रस्तुति देंगे।

03 नवम्बर को रात 8 से 10 बजे तक लोकप्रिय लोक गायक सुनील सोनी अपनी प्रस्तुति देंगे।

04 नवम्बर को रात 8 बजे से बॉलीवुड बैंड बिलासपुर का लाइव प्रदर्शन तथा रात 9 से 10 बजे तक छत्तीसगढ़ी कलामंच लोकरंग अर्जुन्दा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।

यह तीन दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और गौरव का जीवंत प्रदर्शन होगा, जो प्रदेशवासियों में एकता, उत्साह और सांस्कृतिक गौरव की भावना को सशक्त करेगा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More