"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से मिले शक्ति जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पं. बलराम पाण्डेय

संगठन को मज़बूत बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी कार्यक्रमों पर हुई सार्थक चर्चा

KPN24:- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज से कांग्रेस कमेटी जिला शक्ति के उपाध्यक्ष पं. बलराम प्रसाद पांडे ने सौजन्य मुलाकात की। यह मुलाकात संगठन को सशक्त और प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से की गई, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री बैज ने इस अवसर पर कहा कि “पार्टी का वास्तविक बल हमारे कार्यकर्ता हैं, जो गांव-गांव, वार्ड-वार्ड में जाकर जनता के बीच कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत बना रहे हैं।” उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करना प्राथमिकता है और हर कार्यकर्ता को जनता की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

पं. बलराम प्रसाद पांडे ने प्रदेश अध्यक्ष को जिले में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क कार्यों तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति निरंतर जनजागरण और जनता से संवाद स्थापित कर कांग्रेस की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय है।

प्रदेश अध्यक्ष श्री बैज ने जिले के संगठनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि “कार्यकर्ताओं का आपसी समन्वय, अनुशासन और जनता से जुड़ाव ही संगठन की असली शक्ति है।” उन्होंने संगठन को और मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर जिला विधायक प्रतिनिधि ठाकुर गुलजार सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More