"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जांजगीर-चांपा पुलिस की पहल: “हेलमेट” यातायात जन जागरूकता अभियान शुरू

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार के नेतृत्व में आज जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में “हेलमेट जन जागरूकता विशेष अभियान” चलाया गया।

इस अभियान के तहत थाना जांजगीर, बलौदा, सारागांव, मुलमुला और चौकी पंतोरा क्षेत्र के साप्ताहिक बाजारों में पुलिस टीमों ने लोगों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी।
पुलिस द्वारा बिना हेलमेट वाहन न चलाने, ट्रिपल सवारी से बचने, तेज गति वाहन न चलाने, मोबाइल पर बात न करने और शराब पीकर वाहन न चलाने के संबंध में विशेष रूप से समझाइश दी गई।

लोगों को दी जा रही है सड़क सुरक्षा की सीख

पुलिस कर्मियों ने बाजारों में आने वाले लोगों को समझाया कि एक छोटी सी लापरवाही किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। अभियान के दौरान मोटरसाइकिल चालकों को मौके पर रोककर हेलमेट पहनने का महत्व बताया गया और कई लोगों को वहीं पर हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया गया।

यातायात जागरूकता का उद्देश्य

इस जन-जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को सुरक्षित यातायात व्यवहार के लिए प्रेरित करना है।
इस अभियान से जनता को निम्न संदेश दिए जा रहे हैं —

✅ दुर्घटनाओं में कमी: सड़क हादसों से होने वाली मृत्यु और चोटों को कम करना।
✅ सुरक्षित व्यवहार को बढ़ावा देना: हेलमेट, सीट बेल्ट, और गति सीमा का पालन।
✅ नियमों का पालन: सड़क संकेतों, नियमों और जिम्मेदार ड्राइविंग का ज्ञान बढ़ाना।

जांजगीर पुलिस की अपील

बिना हेलमेट वाहन न चलाएं।

तीन सवारी से बचें।

शराब पीकर वाहन न चलाएं।

ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का उपयोग न करें।

तेज गति से वाहन न चलाएं।

मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाएं।

“यातायात नियमों का पालन करें – सुरक्षित यात्रा करें, जिम्मेदार नागरिक बनें!”
जांजगीर-चांपा पुलिस ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी समझें और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करें।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More