"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ब्रह्मपुर ने मनाया गोपाष्टमी सप्ताह :- गौलोक धाम गौशाला खड़कोद में गाय माता की आरती, पूजन एवं गऊ ग्रास अर्पण कर हुई बैठक

मनीष विद्यार्थी, बुरहानपुर।
KPN24:- गोपाष्टमी सप्ताह के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल ब्रह्मपुर द्वारा शनिवार को ग्राम खड़कोद स्थित गौलोक धाम गौशाला में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गौमाता की पूजा-अर्चना एवं आरती से हुई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गाय माता को गुड़, लड्डू और हरी घास का गऊ ग्रास अर्पित कर गोसेवा का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में खंडवा-खरगोन विभाग संगठन मंत्री वासुदेव पंड्या विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने गौसेवा को सनातन संस्कृति की आत्मा बताते हुए कहा कि “गौमाता केवल धर्म का प्रतीक नहीं बल्कि हमारे जीवन का आधार हैं। उनका संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है।”

इस अवसर पर विभाग मंत्री निलेश महाजन, विभाग संयोजक आदित्य महेता, विभाग सह मंत्री अजय चन्द्रे, विभाग सेवा प्रमुख भाई साहब, तथा जिला मंत्री सहित जिले के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक बैठक की, जिसमें आने वाले आयोजनों की रूपरेखा तय की गई और गौशालाओं में नियमित सेवा कार्य बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

गोपाष्टमी सप्ताह के इस आयोजन में भक्तिभाव, संस्कार और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान गायों को लड्डू खिलाते हुए, आरती करते कार्यकर्ताओं के फोटो एवं वीडियो भी बनाए गए, जिन्हें सोशल मीडिया पर खूब साझा किया जा रहा है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More