
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिला पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिलेभर में जुआ-सट्टा के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना मुलमुला पुलिस को ग्राम बुटराभंवर नदी किनारे जुआ खेलने की सूचना मिली। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर 08 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 31,170 रुपए नगद राशि एवं ताश की पत्तियां जब्त की हैं। इसके साथ ही चार मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं।
गिरफ्तार जुआरी इस प्रकार हैं —
1. सौरभ लाल (40 वर्ष) निवासी मगरपार, बिलासपुर
2. शिव पटेल (36 वर्ष) निवासी मगरपार, बिलासपुर
3. सूरज यादव (21 वर्ष) निवासी मल्हार, बिलासपुर
4. अंकित कुमार टंडन (21 वर्ष) निवासी भगवानपाली, मस्तूरी, बिलासपुर
5. करण सिंह लहरी (24 वर्ष) निवासी ग्राम बिनोरी, मल्हार, बिलासपुर
6. रमेश आजाद (45 वर्ष) निवासी ग्राम अर्जुनी, थाना अकलतरा
7. प्रमोद साहू (32 वर्ष) निवासी तिफरा, सिरगिट्टी, बिलासपुर
8. दिव्य कांत साहू (29 वर्ष) निवासी तिफरा, बिलासपुर
पुलिस ने सभी के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक पारस पटेल, एएसआई प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक राजमणि द्विवेदी, बलवीर सिंह, अमृत सूर्य तथा आरक्षक जितेन्द्र कुर्रे एवं निलेश तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।










