"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

ग्राम पंचायत पीथमपुर में वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान, मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने बढ़ाया मान

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले की ग्राम पंचायत पीथमपुर में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो तथा ग्राम पंचायत पीथमपुर के संयुक्त तत्वावधान में भव्य वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम के 25 वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित कर उनके अनुभव और योगदान को नमन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक व्यास कश्यप उपस्थित रहे।
अतिविशिष्ट अतिथियों में डॉ. जतिन्दर पाल सिंह (प्रदेशाध्यक्ष, NHRCCB), अमोलक सिंह छाबड़ा (प्रदेश सलाहकार), कपिलनाथ साहू एवं दिलीप साहू (प्रदेश संरक्षक), श्रीमती मंजूषा पाटले (समाज सेविका) और कैलाश कश्यप (पत्रकार) मंचासीन रहे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में विष्णु अवतार कश्यप (बिलासपुर संभाग अध्यक्ष), कुलवंत सिंह जम्बल (संभाग उपाध्यक्ष), ललित कुमार बरेठ (महासचिव), महेन्द्र कुमार कश्यप, राजेश कुमार सोनी, रमेश कुमार सोनी, लाभो कुमार सूर्या, कौशल कश्यप, और उदय कुमार पटेल जैसे संगठन के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलवंत सिंह जम्बल एवं कुमार यादव (उपसरपंच, ग्राम पंचायत पीथमपुर) ने की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने मानवाधिकारों की जानकारी देते हुए कहा कि ब्यूरो सदैव आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है और हर परिस्थिति में समाज के साथ खड़ा रहेगा।

मुख्य अतिथि व्यास कश्यप ने अपने संबोधन में कहा —

> “ग्राम विकास के लिए उपसरपंच कुमार यादव निरंतर सक्रिय रहते हैं। ग्रामीण यदि उनका सहयोग करें तो पीथमपुर विकास की नई ऊँचाइयाँ छू सकता है।”

वहीं समाजसेविका श्रीमती मंजूषा पाटले ने नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा —

> “नारी अपनी शक्ति को पहचाने और अपने अधिकारों के लिए आगे आए — यही सच्चा सम्मान है।”

प्रदेशाध्यक्ष डॉ. जतिन्दर पाल सिंह ने कहा कि संगठन मानव से जुड़े अपराधों के समाधान हेतु सदैव सक्रिय और संवेदनशील रहेगा तथा न्याय दिलाने के हर प्रयास में जनता के साथ खड़ा रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन विजय यादव (संभाग संयुक्त सचिव) ने किया।
समारोह में ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More