"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

पैरों से चित्र उकेरने वाली पूनम बिटिया के जीवन में मुख्यमंत्री ने भरी नई उम्मीद — अब विशेष विद्यालय में मिलेगा शिक्षण और छात्रवृत्ति 

KPN24:- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनदर्शन कार्यक्रम में आज एक ऐसी छोटी सी कलाकार ने सबका दिल जीत लिया, जिसने अपने हौसलों से जीवन की सीमाओं को मात दी है। रायपुर के तेलीबांधा निवासी 11 वर्षीय पूनम बिटिया, जो सेरेब्रल पाल्सी से जूझ रही है, अपने पैरों से इतनी खूबसूरत चित्रकारी करती है कि देखने वाले अवाक रह जाते हैं।

जनदर्शन के दौरान जब पूनम की माँ ने मुख्यमंत्री श्री साय को बताया कि उनकी बिटिया बोलने में असमर्थ है, लेकिन अपने पैरों से रंगों से दुनिया को सजाना जानती है — तो मुख्यमंत्री ने स्नेह और संवेदना से भरकर कहा,

> “आपको बिटिया के भविष्य की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, अब सरकार उसके साथ है।”

मुख्यमंत्री ने तत्काल अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूनम को विशेष विद्यालय में दाखिला दिलाया जाए और उसकी प्रतिभा को निखारने के लिए छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने पूनम को प्यार से दुलारते हुए उसके हौसले को सलाम किया। उन्होंने कहा कि पूनम जैसी बेटियाँ समाज के लिए प्रेरणा हैं, जो यह सिखाती हैं कि शारीरिक सीमाएँ कभी भी सपनों के रास्ते में रुकावट नहीं बन सकतीं।

जनदर्शन का यह पल सिर्फ एक समस्या समाधान का नहीं, बल्कि एक नई उम्मीद और संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बन गया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More