
KPN24:-;जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना पुलिस ने क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिवनी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में दीपावली अवकाश के दौरान हुई चोरी की वारदात का थाना चांपा पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में चार विधि से संघर्षरत बालक चोरी में शामिल पाए गए, जबकि चोरी का माल खरीदने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
घटना का संक्षेप
18 अक्टूबर 2025 को स्कूल बंद रहने के दौरान अज्ञात चोरों ने कक्षाओं में घुसकर कुल 06 पंखे, कंप्यूटर कक्ष की वायरिंग और नल तोड़फोड़ कर चोरी कर ले गए थे। चोरी गए सामान की कुल अनुमानित कीमत ₹13,200 आंकी गई थी।
घटना पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 495/2025, धारा 331(4), 305(ए), 324(4) BNS एवं धारा 317(2), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।
उच्चाधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए—पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन तथा SDOP चांपा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में थाना चांपा पुलिस की टीम ने मामले की विवेचना प्रारंभ की।
घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों के कथन और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस को चार नाबालिगों पर संदेह हुआ। पूछताछ में उन्होंने चोरी करना स्वीकारते हुए बताया कि चोरी की गई सामग्री गुलशन केवट को ₹1400 में बेच दी थी।
खरीददारों का खुलासा और गिरफ्तारी
पूछताछ में गुलशन ने बताया कि वह पिछले 2–3 वर्षों से लोमस देवांगन के कबाड़ व्यवसाय में काम करता है तथा उसी के कहने पर पुराना सामान खरीदता है।
उसने स्वीकार किया कि 20 अक्टूबर 2025 को नाबालिगों से चार पंखे और लगभग 500 ग्राम तांबे का तार खरीदा था।
पुलिस ने आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर चोरी गया सामान आंशिक रूप से बरामद कर लिया।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
संबंधित चार नाबालिगों को किशोर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
गिरफ्तार आरोपी
1. लोमस देवांगन, पिता ओंकार प्रसाद, उम्र 42 वर्ष, निवासी सिवनी
2. गुलशन केवट, पिता भार्गूलाल केवट, उम्र 2प्3 वर्ष, निवासी सिवनी
पुलिस की सराहनीय कार्यवाही
थाना चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई और प्रभावी अनुसंधान से स्कूल में हुई चोरी का पर्दाफाश संभव हो सका। टीम की कार्यवाही की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।










