
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत कुरियारी में आयोजित अखंड राम नाम सप्ताह महायज्ञ में भक्तिमय माहौल के बीच बड़ी संख्या में कीर्तन मंडलियों ने अपनी प्रस्तुति दी। भजन, वादन और आकर्षक पारंपरिक वेश-भूषा के आधार पर हुई प्रतियोगिता में जय ठाकुर देव कीर्तन मंडली बिर्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मंडली ने “हरि कीर्तन सीताराम-सीताराम, राधेश्याम-राधेश्याम” जैसे भजनों से पूरे पंडाल को भक्तिमय बना दिया। समिति ने उनकी प्रस्तुतियों को सर्वश्रेष्ठ बताते हुए प्रथम पुरस्कार के रूप में 10,000 रुपये नगद एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
आयोजन समिति ने अन्य कीर्तन मंडलियों को भी उनके प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया। घोषित पुरस्कार इस प्रकार हैं—
पुरस्कार सूची :
प्रथम – बिर्रा
द्वितीय – कोरकोटी
तृतीय – डोंगरा (लवन)
चतुर्थ – कांसा
पंचम – कोलिहा (लवन)
षष्ठ (छठवां) – पोड़ीशंकर (बम्हनीडीह)
सातवां – सलखन
आठवां – कटौद
नौवां – करदा
दसवां – गोधना
ग्यारहवां – कर्रा
सभी प्रतिभागी मंडलियों को नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन की सफलता में श्री राम नाम सप्ताह यज्ञ समिति और ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा। पूरे सप्ताह क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और सांस्कृतिक समृद्धि का अद्भुत संगम देखने को मिला।










