
KPN24:- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना पुलिस ने ठगी के बड़े मामले का खुलासा करते हुए ‘अपना सहारा जन सेवा कल्याण समिति’ के नाम पर लोगों को निवेश का झांसा देने वाले मुख्य आरोपी राजू बाघ को मात्र 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने संस्था का अध्यक्ष बनकर एक महिला से 5,40,000 रुपये की ठगी की थी।
एसपी लाल उमेद सिंह के निर्देशन में, सीएसपी राजेश देवांगन और थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।
ऐसे हुई ठगी की शुरुआत
टिकरापारा निवासी पुष्पा नामदेव ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी थी कि वर्ष 2024 में उसकी जान-पहचान सब्जी विक्रेता राजू बाघ से हुई थी। राजू ने खुद को ‘अपना सहारा जन कल्याण सेवा समिति’ का अध्यक्ष बताते हुए संस्था में सदस्य बनाने पर मुनाफा दिलाने का लालच दिया।
शुरुआत में 1 लाख रुपये निवेश की मांग, मार्च–अप्रैल 2024 में किश्तों में ऑनलाइन भुगतान, धीरे-धीरे कुल 7 लाख रुपये की वसूली
बीच-बीच में छोटा-मोटा “प्रॉफिट” भेजकर भरोसा बनाता रहा बाद में भुगतान बंद कर दिया जब पीड़िता ने पड़ताल की, तो पता चला कि संस्था का वास्तविक रूप से कोई अस्तित्व ही नहीं है। इसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ।
इकरारनामा तक बना, फिर भी नहीं लौटाए पैसे
दबाव पड़ने पर दिसंबर 2024 में दोनों के बीच एक इकरारनामा बनाया गया, जिसमें राजू बाघ ने 5,40,000 रुपये बकाया होने की बात स्वीकार की, लेकिन फिर भी उसने रकम वापस नहीं की। जब महिला ने पैसे मांगे तो आरोपी—गाली-गलौज व धमकी देने लगा
कोर्ट जाने पर “उठवा देने” की धमकी
रायपुर में कहीं भी रहने पर “जान से मरवा देने” की चेतावनी जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी इस फर्जी संस्था के नाम पर अन्य लोगों से भी रकम ऐंठ चुका है और संस्था की रसीद बुक, आईडी कार्ड, सील और अन्य फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करता था।
कैसे पकड़ा गया आरोपी
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए टिकरापारा पुलिस ने तुरंत अपराध क्रमांक 930/25 दर्ज किया। धारा — 318(4), 296, 351(2) भारतीय न्याय संहिता 16 नवंबर को प्रार्थिया और गवाहों के बयान दर्ज ऑनलाइन ट्रांजैक्शन व इकरारनामा जब्त आरोपी की गतिविधियों का ट्रैक तैयार BSUP कॉलोनी, काठाडीह (थाना मुजगहन) में घेराबंदी कर गिरफ्तारी
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह स्वयं को संस्था का अध्यक्ष बताकर लोगों से निवेश कराता और उस पैसे को निजी ब्याज के धंधे में लगाता था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से—फर्जी संस्था से जुड़े दस्तावेज सील व पैड मोबाइल फोन बैंक पासबुक एटीएम कार्ड अन्य सामग्री जप्त की है।
पुलिस टीम का सराहनीय प्रयास
पकड़ में विशेष योगदान —उप निरीक्षक: बालेश्वर लहरे, सिपाही: सुरजीत सिंगर, दया शंकर शर्मा, अरुण पुलिस टीम की सक्रियता और त्वरित एक्शन से पीड़िता को न्याय दिलाने का मार्ग प्रशस्त हुआ।
गिरफ्तार आरोपी
नाम: राजू बाघ, पिता कमल बाघ
उम्र: 42 वर्ष
स्थायी पता: इंद्राभाठा मोवा, थाना पंडरी मोवा
वर्तमान पता: BSUP कॉलोनी, काठाडीह, थाना मुजगहन, रायपुर
रायपुर पुलिस की अपील
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि—किसी भी संस्था या व्यक्ति के झांसे में आकर निवेश न करें संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत पुलिस को सूचना दें










