"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा ऐलान, ‘मेरी बहनें चिन्ता मत करो होगा बड़ा चमत्कार– शिवराज सिंह चौहान

KPN24 :- मामा के नाम से मशहूर मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है। जहां उन्होंने लाड़ली बहनों को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है।
रविवार को शिवराज सिंह चौहान रायसेन जिले के सुल्तानपुर पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता की जिंदगी बदलना है, तो क्या भाषण से जिंदगी बदलती है? जिंदगी बदलना है तो निःशुल्क राशन। जिंदगी बदलना है तो लाड़ली बहना योजना , जिंदगी बदलना है तो लखपति दीदी योजना। मेरी बहनें आज आत्मविश्वास से भरी हैं।
आगे शिवराज सिंह ने कहा कि आज सुल्तानपुर के इस मंच से मैं कहना चाहता हूं। हमारा संकल्प है कि कोई भी बहन को गरीब नहीं रहने देंगे। बहनों के आंखों में आंसू नहीं होंगे। उसके चेहरे पर मुस्कुराहट आएगी। क्यों कोई बहन गरीब रहे। क्यों औरतों के जिंदगी में केवल आंसू रहे। क्यों हजार रुपए के लिए हाथ फैलाएं। लाड़ली बहना तो चलेगी, मुख्यमंत्री जी ने भी कहा है चलेगी। तुम्हारे भैया ने ऐसा काम किया है कि लाड़ली बहना अब सिर्फ मध्यप्रदेश में नहीं चल रही पूरे देश में चल रही है।
शिवराज सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश से शुरू हुआ ये महायज्ञ पूरे देशभर में चल रहा है। बहनें आज ताकत बन कर खड़ी हो गई हैं। मुझे अपनी लाड़ली बहनों की आमदनी को बढ़ाना और उसके लिए स्वसहायता समूह काम कर रहे हैं। जो बहनें स्वसहायता समूह में आती हैं वे आत्मविश्वास से भर जाती हैं। एक जमाना था घर में घूंघट में रहती थीं। पतिदेव कहते थे कि 50 आदमी आ रहे हैं रोटियां बना। लेकिन आज तो पतिदेव खुद लखपति दीदी के पति के नाम से पहचाने जा रहे हैं।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More