"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

छत्तीसगढ़ को जल संरक्षण में राष्ट्रीय सम्मान :- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में राज्य के 12 जिलों को किया सम्मानित

प्रदेश का जल भविष्य सुरक्षित करने में यह पुरस्कार प्रेरणादायी : मुख्यमंत्री श्री साय

KPN24:- जल संरक्षण एवं सामुदायिक भागीदारी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है। विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार एवं जल संचय जनभागीदारी 1.0 अवार्ड समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राज्य के 12 जिलों — रायपुर, गरियाबंद, महासमुंद, राजनांदगांव, बलौदाबाजार-भाटापारा, धमतरी, बालोद, बलरामपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग और सूरजपुर — को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर सभी जिलों के नागरिकों व प्रशासनिक टीमों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार के निरंतर प्रयास तथा जनता की सहभागिता ने जल संरक्षण को जनआंदोलन का रूप दिया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान भविष्य में जल सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में प्रेरणादायी साबित होगा।

रायपुर जिला—राष्ट्रीय पटल पर सबसे आगे

रायपुर जिले ने जल संचय जनभागीदारी अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देशभर के नगर निगमों में प्रथम स्थान हासिल किया है।

33,082 कार्य रायपुर नगर निगम द्वारा

36,282 कार्य जिला प्रशासन द्वारा
पूर्वी जोन कैटेगरी 01 में भी रायपुर जिले ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

राजनांदगांव — राष्ट्रीय जल अवार्ड में प्रथम स्थान

राजनांदगांव जिले को ईस्ट जोन में प्रथम स्थान और जनभागीदारी कैटेगरी 01 में दूसरा स्थान मिला।
यहां 58,967 जल संचय कार्य जनभागीदारी से पूरे किए गए।
जिले को 2 करोड़ रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

बालोद — सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का प्रथम पुरस्कार

बालोद जिले ने केटेगरी 01 में बेस्ट परफॉर्मिंग जिला बनते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कुल 92,742 नई जल संरचनाएँ निर्मित

2 करोड़ रुपए पुरस्कार राशि से सम्मानित

महासमुंद — केटेगरी 2 में प्रथम स्थान

महासमुंद जिले ने केटेगरी 2 में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

35,182 जल संरचनाएं निर्मित

बलौदाबाजार-भाटापारा — केटेगरी 2 में दूसरा स्थान

कुल 30,927 संरचनाएं

1 करोड़ रुपए प्रोत्साहन राशि

गरियाबंद — देश में तीसरा स्थान

केटेगरी 2 में तीसरा स्थान

1 करोड़ रुपए पुरस्कार

26,025 सतही जल संरक्षण कार्य

बिलासपुर — केटेगरी 03 में प्रथम स्थान

21,058 जल संरचनाएँ

25 लाख रुपए पुरस्कार राशि

दुर्ग — केटेगरी 03 में 16वां स्थान

5,010 परियोजनाएं

25 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि

बलरामपुर — केटेगरी 03 में 6वां स्थान

8,644 जल संरक्षण परियोजनाएं

25 लाख रुपए पुरस्कार

धमतरी — केटेगरी 03 में 8वां स्थान

7,674 परियोजनाएं

25 लाख रुपए पुरस्कार

रायगढ़ — केटेगरी 03 में द्वितीय स्थान

19,088 जल संरक्षण परियोजनाएं

25 लाख रुपए पुरस्कार

सूरजपुर — केटेगरी 03 में 12वां स्थान

5,797 परियोजनाएं

25 लाख रुपए पुरस्कार

छत्तीसगढ़ के इन 12 जिलों की उपलब्धियों ने राज्य को राष्ट्रीय जल संरक्षण मानचित्र पर एक मजबूत और प्रेरक स्थान दिलाया है। सरकार और जनता की साझेदारी से जल संरक्षण के प्रति बढ़ती चेतना भविष्य में राज्य के जल संसाधनों को सुरक्षित और समृद्ध बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएगी।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More