
शादी बारात से लौट रहे थे सभी मृतक, नवागढ़ में शोक की लहर
KPN24:-जांजगीर-चांपा जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें स्कार्पियो और ट्रक के आमने-सामने जबरदस्त टक्कर में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सोमवार देर रात लगभग 12.30 बजे सुकली के पास हुई। हादसे में घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रिफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG11 BS 3974 में सवार सभी लोग शादी बारात से लौटकर नवागढ़ आ रहे थे। पंतोरा से वापस लौटते समय सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक OD23 P 6037 से भीषण टक्कर हो गई।
मृतकों के नाम इस प्रकार हैं :
1️⃣ विश्वनाथ देवागन पिता सुखरु देवागन, उम्र 43 वर्ष
2️⃣ राजेंद्र कश्यप पिता कोमल कश्यप, उम्र 27 वर्ष (आर्मी जवान)
3️⃣ पोमेश्वर जलतारे पिता पुरुषोत्तम जलतारे, उम्र 33 वर्ष (आर्मी जवान)
4️⃣ भूपेंद्र साहू पिता रेशम साहू, उम्र 40 वर्ष
5️⃣ कमलनयन साहू पिता रामचरण साहू, उम्र 22 वर्ष
सभी मृतक सड़क पारा, शांति नगर, नगर पंचायत नवागढ़ के निवासी थे। बताया गया कि बारात जयराम देवागन पिता विमल देवागन का था, जो नवागढ़ से पंतोरा गया था और वापस लौटते वक्त हादसा हुआ।
3 लोग गंभीर घायल हैं, जिन्हें बिलासपुर रिफर किया गया है।
घटना के बाद नवागढ़ और आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल से स्कार्पियो और ट्रक को जब्त कर थाने लाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतकों का पंचनामा और पोस्टमार्टम जिला अस्पताल जांजगीर में जारी है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।










