
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्तूरी ट्रेडर्स में हुई बड़ी चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 3 लाख रुपये नगद, सोने-चांदी के जेवरात, चांदी के 28 सिक्के, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल एवं एक ऑटो बरामद किया है।
आरोपी आधी रात को मौका पाकर चोरी को अंजाम देते थे। मुख्य आरोपी किशन कश्यप पूर्व में प्रार्थी के घर पर पुताई का कार्य कर चुका था और राशन लेने के बहाने रेकी करता था।
गिरफ्तार आरोपी
1. सुभाष रगड़े पिता स्व. रति रगड़े (21 वर्ष)
2. अफरोज़ खान पिता समीम खान (30 वर्ष)
3. राजेश रगड़े पिता सुरेंद्र रगड़े (40 वर्ष)
4. अनिल साहू पिता शत्रुघ्न साहू (34 वर्ष) निवासी संजय नगर, अकलतरा
(अन्य दो आरोपी फरार)
घटना का विवरण
प्रार्थी अर्चित अग्रवाल ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 नवंबर 2025 को वे परिवार सहित खरसिया विवाह समारोह में गए थे। 23 नवंबर को लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अंदर सामान अस्त-व्यस्त पाया गया।
सीसीटीवी रिकॉर्डिंग को भी हार्डडिस्क निकालकर ले जाया गया था। पुलिस ने अपराध क्रमांक 610/2025 धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस टीम ने शहर के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदेह के आधार पर आरोपी अफरोज़ खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपने साथियों अनिल साहू और किशन कश्यप के साथ चोरी करना कबूला। चोरी किए गए सामान के बंटवारे को लेकर आरोपियों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद कुछ भाग सफलतापूर्वक बरामद हुआ।
बरामदगी
नगद राशि : करीब 3,00,000 रुपये
सोने-चांदी के जेवरात
चांदी के 28 सिक्के
आर्टिफिशियल ज्वेलरी
2 मोटरसाइकिल और 1 ऑटो
इसके अलावा आरोपी मां मोबाइल एवं सांई डिलीनिड्स दुकानों में हुई चोरी में भी शामिल पाए गए, जिनसे ₹13,000 नकद बरामद हुआ है।
जांच में शामिल पुलिस टीम
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी अकलतरा के मार्गदर्शन में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, सायबर टीम एवं थाना अकलतरा स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।










