"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

गंदे नाले किनारे नीले ड्रमों में छुपा रखा था 700 लीटर महुआ लहान, करही पुलिस ने दबिश देकर किया नष्ट

KPN24:- मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के थाना करही पुलिस ने अवैध कच्ची शराब निर्माण पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 700 लीटर महुआ लहान बरामद कर मौके पर ही नष्ट किया। इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना करही पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम चिराखान स्थित नाले के पास भारी मात्रा में महुआ लहान छुपाकर रखा गया है, जिसका उपयोग अवैध कच्ची शराब बनाने में किया जाना था। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी करही निरीक्षक राजेंद्र इंगले के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।

सर्चिंग के दौरान पुलिस को नाले के किनारे नीले प्लास्टिक ड्रमों में भरा लगभग 700 लीटर महुआ लहान मिला, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 70 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर ही सभी ड्रमों को नष्ट कर दिया।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी-कर्मचारी

एसपी रविंद्र वर्मा के निर्देशन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र इंगले के नेतृत्व में की गई इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में प्रआर रकम सिंह, प्रआर कैलाश, प्रआर जगन्नाथ, आर. मुकेश,आर. अनुराग, का विशेष योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More