"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

गौवंश तस्करी में लिप्त आदतन अपराधी रमेश यादव पर जिला बदर की कार्रवाई की अनुशंसा

KPN24:- जांजगीर-चाम्पा पुलिस ने गौवंश तस्करी सहित लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले कुख्यात निगरानी बदमाश रमेश यादव के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई हेतु विस्तृत प्रतिवेदन जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर जांजगीर-चाम्पा को भेजा है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 व 5 के अंतर्गत की जा रही है।

06 आपराधिक प्रकरण दर्ज, 02 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

आदतन अपराधी रमेश यादव पिता बुडगा यादव, उम्र 43 वर्ष, निवासी ग्राम धरदेई थाना शिवरीनारायण के विरुद्ध अब तक चोरी, गौवंश तस्करी व जान से मारने की धमकी देने सहित कुल 06 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त 02 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी पुलिस द्वारा की जा चुकी हैं, बावजूद इसके आरोपी की अपराध गतिविधियों में कोई कमी नहीं आई।

2017 से सक्रिय गौ तस्करी का नेटवर्क

रमेश यादव वर्ष 2017 से जांजगीर-चाम्पा एवं सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में गौवंश की अवैध तस्करी में सक्रिय भूमिका निभाता आ रहा है। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद अपराधी अपनी गतिविधियों पर नियंत्रण नहीं कर रहा था।

सामाजिक असंतोष और भय का माहौल

पुलिस ने बताया कि बदमाश की गतिविधियों से गौ-सेवकों में असंतोष, सामान्य नागरिकों में भय, धार्मिक भावनाओं को ठेस तथा कानून-व्यवस्था कमजोर होने की आशंका बढ़ गई थी। इसी कारण उसकी जिला बदर की सख्त अनुशंसा की गई है, जिससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

कड़ी निगरानी के बावजूद नहीं सुधरी आपराधिक प्रवृत्ति

बार-बार कार्रवाई और चेतावनी के बाद भी आरोपी के व्यवहार में सुधार न होने तथा उसकी गतिविधियों से क्षेत्र में दहशत का वातावरण निर्मित होने पर प्रशासन ने कठोर कदम उठाने का निर्णय लिया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More