
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने प्रशासन पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमों ने गुरुवार को बलौदा तहसील क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही करते हुए कुल 183 बोरी अवैध धान एवं एक वाहन जब्त किया है।
धान खरीदी व्यवस्था को व्यवस्थित रखने तथा बाहरी क्षेत्रों से अवैध धान प्रवेश पर रोक लगाने के लिए जिले में लगातार चेक पोस्ट स्थापित कर निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में संयुक्त टीम ने ग्राम अंगारखार एवं ग्राम हरदीविशाल में छापेमारी कर अवैध धान जप्त किया।
कार्रवाई का विवरण
ग्राम अंगारखार, बलौदा
परिसर मालिक : सुमीरीत लहरें पिता दिनाराम लहरें
जप्त धान : 113 बोरी (45.20 क्विंटल)
ग्राम हरदीविशाल
वाहन क्रमांक CG 11 AK 9475 से अवैध परिवहन करते पकड़ा गया
जप्त धान : 70 बोरी (28 क्विंटल)
वाहन एवं धान थाना बलौदा के सुपुर्द
सभी मामलों में मंडी अधिनियम के अंतर्गत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि “धान खरीदी कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता, अवैध भंडारण या परिवहन में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।”










