"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

किसान स्कूल में राज्य स्तरीय भाजी महोत्सव आयोजित, भाजी दीदियों का सम्मान

KPN24:- जांजगीर-चाम्पा जिले में संचालित बहेराडीह स्थित किसान स्कूल में राज्य स्तरीय भाजी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ में भाजी संस्कृति को संजोने और संरक्षित करने की दिशा में यह अनूठा प्रयास रहा, जिसकी प्रदेशभर में सराहना हो रही है।

महोत्सव में 60 से अधिक प्रकार की पारंपरिक एवं स्थानीय भाजियों की जीवंत प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें महिलाओं और सभी आगंतुकों ने उत्साह से सहभागिता की। भाजी प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और 10 महिलाओं को ‘भाजी दीदी’ सम्मान प्रदान किया गया।

यह किसान स्कूल में आयोजित भाजी महोत्सव का दूसरा वर्ष था, जिसमें ओड़िसा, झारखंड सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से किसानों ने शिरकत की।

अतिथियों ने की किसान स्कूल की पहल की सराहना

राज्य स्तरीय इस आयोजन में कलेक्टर जन्मेजय महोबे, एसपी विजय पांडेय, सक्ती जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी चंद्रा, पामगढ़ की पूर्व विधायक इंदु बंजारे, वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र तिवारी, जांजगीर सीएसपी योगिता बाली खपर्डे, अजाक्स डीएसपी सतरूपा तारम समेत अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य अतिथि शामिल हुए।
सभी अतिथियों ने किसान स्कूल द्वारा भाजी संरक्षण की मुहिम को अनूठी पहल बताया और कहा कि छत्तीसगढ़ में इस तरह का आयोजन पहली बार किसी संस्थान द्वारा बड़े स्तर पर किया जा रहा है, जो मील का पत्थर साबित होगा।

कार्यक्रम का संचालन जया अग्रवाल, श्रीया अग्रवाल तथा आभार प्रदर्शन उद्यान विभाग की अधिकारी प्रियंका सेंगर ने किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद रहे लोग

इस अवसर पर संचालक दीनदयाल यादव, पूर्व उपाध्यक्ष नम्रता राघवेंद्र नामदेव, विधायक प्रतिनिधि राघवेंद्र नामदेव, नवाचारी कृषक रामाधार देवांगन, पत्रकार मनोज थवाईत, अमृतलाल साहू, शिक्षिका रामशिला कश्यप, शिक्षक दिलीप साहू, समाजसेवी छोटू कश्यप, पारस साहू, अविनाश साहू, डॉ. कैलाश बरेठ, अविनाश धीवर, गिरवर पटेल, रेवती यादव, पुष्पा यादव, श्रवण, अरुण पाण्डेय (आरसेटी), विक्टर कोसरिया, धनेश्वरी साहू, गनेशी लहरे, गायत्री साहू, गीता बाई कुर्रे, गुंजिया जाटवर, कामेश्वरी शायर, कुमारी बाई, लक्ष्मीन तेंदुलकर, नीलम दिब्य, प्रमिला बर्मन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

‘भाजी दीदी’ के रूप में सम्मानित प्रतिभागी

भाजी प्रतियोगिता में 10 महिलाओं को ‘भाजी दीदी सम्मान’ दिया गया—

प्रथम पुरस्कार:

शर्मीला गोस्वामी, सिवनी — 37 प्रकार की भाजी एवं मिक्स भाजी की सब्जी

द्वितीय पुरस्कार:

रमशीला मानिकपुरी, खोखसा — 15 प्रकार की भाजी, भाजी गुलदस्ता एवं माला

तृतीय पुरस्कार:

शैल कुमारी महंत, उदयभाठा — 5 प्रकार की भाजी व आकर्षक बड़ा भाजी गुलदस्ता

सांत्‍वना पुरस्कार:
दुर्गा अनंत (डोंगरी), ललिता बैष्णव (जर्वे), रामबाई यादव (पहरिया) सहित 7 प्रतिभागियों को सम्मान।

इसके अतिरिक्त बहेराडीह की पुष्पा यादव, ललिता यादव, दीप्ति झरना कश्यप, सुमित्रा यादव, बीना यादव, अंजू साहू, गीता यादव, उषा करियारे, दुरपति रत्नाकर, गौरी नामदेव, राधिका श्रीवास, रुखमणि पाण्डेय सहित कुल 98 प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

गेंदा माला से हुआ अतिथियों का स्वागत

रायगढ़ जिले के कुड़केल गांव के गेन्दाबाबा विद्याधर पटेल और उनके सहयोगी जय पटेल, नारायण गबेल तथा उद्यानिकी महाविद्यालय रायगढ़ के प्रोफेसर अखिलेश्वर साहू द्वारा विशाल गेंदा फूल माला तैयार कर अतिथियों का अभिनव तरीके से स्वागत किया गया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More