"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

डीजल पेट्रोल व चंदे का पैसा नहीं देने पर होता है अधिकारियों का ट्रांसफर – अशोक श्रीवास्तव

KPN24:- डीजल पेट्रोल व चंदे का पैसा नहीं देने पर होता है अधिकारियों का ट्रांसफर ऐसा ही आरोप कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल पर लगाए हैं।
उन्होंने कहा कि मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अवैध कारोबार फल-फूल रहा है. स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. अशोक श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि मंत्री के कुछ खास कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में डॉक्टरों से डीजल-पेट्रोल और चंदे की मांग की. जब ये मांग पूरी नहीं हुई तो इसे प्रतिष्ठा का विषय बना लिया गया और डॉक्टर कुजूर का तबादला करवा दिया गया।
कांग्रेस नेता अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि मनेंद्रगढ़ विधानसभा में मादक पदार्थों का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है. खास तौर पर चिरमिरी क्षेत्र में शराब और गांजे की खुलेआम बिक्री हो रही है.स्थानीय लोग लगातार विरोध कर रहे हैं, लेकिन मंत्री की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही.चिरमिरी की नई पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आ चुकी है और यह इलाका ‘उड़ता चिरमिरी’ बनने की ओर अग्रसर है. मंत्री के कई नजदीकी लोग इन गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त हैं, लेकिन कोई रोक-टोक नहीं है. पूरे प्रदेश में डॉक्टरों की भारी कमी है। जहां डॉक्टर हैं, वहां भी जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं.एक समय था जब 108 एंबुलेंस सेवा 15-20 मिनट में पहुंच जाती थी, लेकिन अब फोन करने पर बहाने बनाए जाते हैं और कोई सेवा नहीं मिलती. कई मरीजों की जान सिर्फ इसलिए चली गई क्योंकि समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंची. इस दौरान उन्होंने सबसे बड़ा आरोप डॉक्टर कुजूर के स्थानांतरण को लेकर लगाया,
डॉ. कुजूर पिछले 15 वर्षों से सेवा दे रहे थे और क्षेत्र में उनकी एक विशिष्ट पहचान थी. मंत्री के कुछ खास लोग आए दिन अस्पताल में उनसे डीजल-पेट्रोल, चंदे और पैसे की मांग करते थे. जब उन्होंने यह देने से इनकार किया, तो मंत्री जी के कार्यकर्ताओं ने इसे व्यक्तिगत मुद्दा बना लिया. इसके बाद डॉक्टर का तबादला करवा दिया.यह खड़गवा ब्लॉक के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है, क्योंकि डॉ. कुजूर जैसे समर्पित चिकित्सक की अनुपस्थिति में क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा जाएंगी, वहीं इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि विपक्ष के पास बोलने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है. जिन्होंने पूरे छत्तीसगढ़ को पांच सालों तक गर्त में डुबो दिया, उन्हें अब सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More