"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

करंट लगने से 8 मवेशियों की मौत, बिलासपुर के चिल्हाटी गांव की घटना।

Kpn24 बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के चिल्हाटी गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में चर रहे 8 मवेशियों की हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आ जाने से मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, खेत में 11 केवी का बिजली तार अचानक टूटकर गिर गया। तार में करंट चल रहा था, जिससे खेत में मौजूद मवेशी उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर नाराजगी जाहिर की। उनका कहना है कि तार की हालत पहले से खराब थी, लेकिन विभाग ने ध्यान नहीं दिया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शवों को हटवाया। फिलहाल आगे की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More